मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्थापित कोरिया नीर डेढ़ दो साल से बंद पड़े हुए थे जिन्हें चालू करने की मांग की जा रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से स्थापित कोरिया नीर का लोकार्पण किया ! डेढ़ – दो साल से बंद पड़े कोरिया नीर का लोकार्पण हो जाने से अब इसका फायदा लोगों को मिलने लगेगा और जल समस्या से निजात मिल सकेगी ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 – 20 दिनों के अंदर आमाखेरवा एवं मोहरपारा का भी कोरिया नीर का शुभारंभ हो जाएगा ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कोरिया नीर का लोकार्पण करने के पश्चात लगभग 9 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें वार्ड नंबर 11 एवं 13 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया है ! वार्ड नंबर 11 में 1.21 लाख व वार्ड नंबर 13 में 2.67 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा ! वही वार्ड नंबर 11 में थाना के पास से लेकर छात्रावास तक रोड के किनारे लगभग 5 लाख की लागत से फुटपाथ निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि अब तेजी के साथ शहर में विकास कार्य किए जाएंगे! लोकार्पण व भूमि पूजन के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे सहित नगरपालिका के इंजीनियर व अन्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: