मनेंद्रगढ़ ! जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत ‘हमर सुपोषित कोरिया’ के अंतर्गत 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर का वजन मापन एवं पोषक आहार का वितरण बुधवार को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 17 में आंगनबाड़ी केंद्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के उपस्थिति में किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा शासन की योजनाओं को 6 माह से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चो को सप्ताह में 5 दिन अंडे का वितरण घर जाकर करने एवं पोषक आहारो का वितरण का जांच सही मिलने पर आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं मितानिन को बहुत अच्छे कार्य करने पर बधाई दिया गया ! उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में हमर सुपोषित कोरिया अभियान तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अतिरिक्त पोषण आहार में प्रोटीन की खुराक के रूप में 6 माह से 05 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को सप्ताह के 05 दिन अण्डा वितरण किया जा रहा है। बच्चों में पोषण स्तर का आंकलन करने जिले में 6 माह से 05 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का वजन मापन कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम15 जनवरी तक चलाया जाएगा।

Categorized in: