0 30 बोरा धान जप्त, खाद्य विभाग की कार्यवाही

विवेक पाण्डेयब

लंगी। अवैध रूप से धान के परिवहन व संग्रहण पर खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले और कोई भी कोचिया व्यपारी किसानों के हक पर डांका ना डाल सके इसके लिए कलेक्टर ने प्रशासन की टीम को निर्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले भर में प्रशासन की संयुक्त टीम अवैध रूप से धान के संग्रहण व परिवहन पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी नजर बनाए हुए है। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने एक पिकप वाहन में लोड कर अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 30 बोरी धान को जप्त किया है जिसे वाड्रफनगर चौकी के सुपुर्द किया गया है। बताया गया है कि

पिकप क्र सीजी 15 ए सी 2303 में अवैध रूप से 30 बोरा धान परिवहन किया जा रहा था।
खाद्य अधिकारी जयपाल सिंह कंवर व टीम में शामिल अजय रजक एवं अन्य के द्वारा उक्त पिकप वाहन को वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम परसडीहा में पकड़ा गया है। पकड़ा गया धान सुनील गुप्ता का बताया गया है मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण धान सहित वाहन को जप्त कर वाड्रफनगर चौकी के सुपुर्द किया गया है।

Categorized in: