सूरजपुर। गुरुवार को ईद का पर्व बेहद अकीदत के साथ मनाया गया।  ईदगाह पर  ईद की नमाज अता की गई जहां पर नमाज के बाद  देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। ततपश्चात सभी ने गले मिलकर आस्क दूसरे को ईद की बधाई दी गई। इस्लामिया अंजुमन कमेटी के द्वारा ईद की बधाई के साथ सेवइयां और अच्छे मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला दिन भर जारी रहा। महीने के रोजा के बाद ईद की नमाज अता किया जाता है वहीं जमा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मुजम्मिल आलम ने बताया की ईद रमज़ान का तोहफा इस एक महीने की रमजान के महीने के बाद ईद का त्यौहार आता है। इसमें लोग एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं आज हमने देश की अमन चैन के लिए दुआ मांगी है। ईद पर्व को लेकर बच्चो में भी खासा उत्साह रहा।

Categorized in: