बिहारपुर (मुकेश साकेत)- ओडगी ब्लॉक के बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवगई में रोजगार सहायक सचिव चन्द्रभान सिंह द्वारा नाबालिकों से काम कराया जा रहा है ज्ञात हो की इससे पहले भी सचिव पर भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लग चुका है। और अब मनरेगा के तहत रोड में बच्चों द्वारा काम कराया जा रहा है साथ में जो मजदूर लगे हैं बिना सोशल डिसन्ट के कार्य कर रहें और बिना मास्क के काम कराया जा रहा है। जब इस सम्बंध में सचिव से बात किया गया तो जवाब दिया गया कि जो करना है कर लो मैं काम चाहे किसी से करवाऊँगा, तुम पुछने वाले कोन हो सचिव का ऐसा बोलना लाजमी होगा ही जब इस सचिव पे अधिकारीयों का आशिर्वाद हो इसके ऊपर लाखों का गबन करने का आरोप मजदूरों द्वारा पहले से ही लगा है कितने मजदूरों का पैसा आज तक नहीं मिला है मस्टर रोल में फर्जी हाजरी लगा के पैसा का गोलमाल किया है इससे पहले भी दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रन्टलाइन प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन फिर भी सचिव पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। इसके वजह से सचिव का मनोबल और बढ़ते जा रहा है और प्रसाशन मौन बैठा है।
