सूरजपुर। बुधवार को रेण नदी के पास से गायब हुए युवक का आज दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नही लगा है जबकि नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने आज नदी करीब 10 किमी तक खोजबीन की है पर युवक का कोई पता नही चला है। फिलहाल रेस्क्यू बन्द कर दिया गया है। बुधवार को ग्राम नरेशपुर का  ग्राम नरेशपुर का 35 वर्षीय देवमन ठाकुर अपने एक रिश्तेदार के निधन पर रेण नदी में अन्य परिजनों के साथ तीज नहान के लिए पहुँचा था।जहाँ से वह अचानक गायब हो गया है। जबकि उसका कपड़ा नदी के पास ही है।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। गुरुवार को भी टीआई धर्मानन्द शुक्ला,अदिप प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच कर तलाशी अभियान में लगे हुए है। इधर नगर सेना के रेस्कयू टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता व बृजबिहारी गुप्ता की अगुवाई में करीब एक दर्जन जवान व स्थानीय गोताखोर नदी मे करीब 10 किमी तक छान मारा है लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिलने से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

Categorized in: