रायपुर – प्रदेश की राजधानी रायपुर के बृजनगर में दिल दहलाने वाली वारदात में मंगलवार रात रिसेप्शन के दिन पहले दुल्हे ने दुल्हन की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर दुल्हे ने खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों की मौत हो गयी ।

पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। इस घटना में युवक ने पहले लड़की को मारा फिर खुद सुसाइड कर ली। वहीं इस हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है। दुल्हन का पलंग पर, जबकि दुल्हे का पलंग के नीचे शव मिला है।

पुलिस ने बताया कि संतोषी नगर के बृज नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुई थी। मंगलवार शाम को दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Categorized in: