दतिमा मोड़- भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में आयोजित ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल का सेमीफाइनल मुकाबला दुग्गा व कप्सरा के मध्य काफी रोमांचक खेला गया। जिसमें दुग्गा ने कप्सरा को 2-1 से हरा दिया। इस मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे, सरपंच प्रतिनिधि वरुण सिंह मरावी, सुरजन राजवाडे, नरेश राजवाडे, सुरेश पाटले, वरूण मरावी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को प्रोत्साहित राशि देकर नवाजा और सम्मानित किया और संम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये। खेल से शारारिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। खेल में हार जीत होता है। हारने वाले को कभी निराश नहीं होना चाहिए। इसबार हार हुई है, तो क्या हुआ आगे फिर जीत होगी। इसी भावना और संकल्प के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल के प्रति काफी सजग है और कई तरह की योजनाएं भी चला रही है। सरकार किसी भी खेल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करती है।

Categorized in: