दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशानुसार सभी थाना व चौकी में दीपावली, अन्नकूट, भाई दूज, छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया जाना था.. जिसको मध्य नजर रखते हुए करंजी चौकी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य,सरपंचों, पत्रकारों के बीच बैठक का आयोजन किया गया।

इस बीच चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी ने कहा कि त्योहारों का समय हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है.. यह हर्षोल्लास का समय होता है इसलिए सभी अपने घर परिवार में शांति सौहार्द भाईचारे की भावना से त्योहार मनाएं.. उन्होंने कहा की कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन में ही मनाया जाए, रात 08:00 से 10:00 बजे तक पटाखा जलाए साथ ही सभी मार्केट से सामान लेने जाएंगे तो मास्क अवश्य लगा कर जाएं, दीपावली में पटाखे छोड़ने के क्रम में वे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जनपद सदस्य पति संतलाल प्रजापति, ठाकुर प्रसाद, देवी चरन, कार्तिक कुमार, विजय प्रसाद, रामनारायण, होलसाय राजवाड़े, देवदत्त सिंह, चेतन राम, रामचंद सिंह… पत्रकार तुलेश्वर प्रजापति व अनूप जायसवाल… प्रधान आरक्षक पिंगल मिर्ज, रघुवंश सिंह, मनोज दिर्वेदी, सुनील मरावी.. आरक्षक रामचंद राम, राजू तिवारी, सफ़राज खान, भोला केरकट्टा, नीरज सिंह विक्रम मिर्ज व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: