रायपुर- 13 नवंबर 2020
आज दिनांक 13 नवंबर,2020 को श्री बबलू कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन, कैरिज एवं वैगन/रायपुर के द्वारा दिनांक 04.09.20 को रोलिंग इन एवं रोलिंग आउट ड्यूटी के दौरान ट्रेन संख्या बॉक्सएन/ई (BOXN/E) का बोगी संख्या SC50000205448 का कनेक्टिंग लीवर व फ्लोटिंग लीवर का पिन का नहीं होना पाया, जिसकी सूचना इन्होंने तुरंत अपने ऑन ड्यूटी पर्यवेक्षक को दिया व तत्काल सुधार किया गया। उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु महाप्रबंधक स्तर का संरक्षा पुरस्कार के तहत श्री श्याम सुंदर गुप्ता , मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ₹ 3000 नकद प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. डी. एन. बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर भी मौजूद थे।

Categorized in: