दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुछ घायल हैं।
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग; दो की मौत, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुछ घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जाती है। दो लोगों की मृत्यु हुई है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। आग की घटना एक फुटवियर फैक्ट्री में हुई है। आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Categorized in: