रायपुर – रायपुर के कोतवाली थाना परिसर में खड़ी जब्ती की दर्जनों गाड़ियों को आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शनिवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर में खड़ी जब्ती गाड़ियों में आग लगा दी थी। जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद मंगल कौशिक नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में करीब पांच दर्जन बाइक जल गई थीं।

बताया गया है कि आरोपी मंगल कौशिक ने ही साल 2017 में गोलबाजार इलाके में सूर्या लॉज में भी आग लगाई थी। उसमें 4 लोगो की मौत हुई थी। बताया गया है कि मंगल को आग लगाने की सनक और शौक भी है ।वह अच्छी खासी अंग्रेज़ी बोलती है ।कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ आगजनी कर सरकारी संपत्ति को नुकसान का मामला दर्ज किया है। इस घटना में कुल 35 बाइक और वहां से लगे आवासीय परिसर में क्राइम ब्रांच में पदस्थ महिला आरक्षक के फ्लैट को भी अपनी चपेट में लिया था।

Categorized in: