मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद एवं राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्यामसुंदर पोद्दार ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर चिरमिरी से बिलासपुर नई मेमू ट्रेन चला जाने का आग्रह किया है । इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में श्री पोद्दार ने उल्लेख किया है कि मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी एवं आसपास का क्षेत्र कोयलांचल एवं व्यापारिक क्षेत्र है जहां उड़ीसा, बंगाल एवं अन्य क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में निवासरत हैं । कोलकाता व्यापारी क्षेत्र है बिलासपुर में किराना एवं कपड़े का व्यापारी क्षेत्र है उक्त क्षेत्र में क्षेत्र के व्यापारी काफी संख्या में  आते-जाते हैं । उन्हें मात्र चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन का ही सहारा है । कोलकाता, उड़ीसा जाने हेतु अधिकांश गाड़ियां दोपहर 3 बजे के बाद बिलासपुर से निकलती है । उक्त गाड़ियों को पकड़ने के लिए रात्रि में बिलासपुर ट्रेन मिलती है । इसके चलते बिलासपुर में 6 – 7 घंटे लोगों को  अनावश्यक रूप से पड़े रहना पड़ता है । अतः आपसे आग्रह है कि एक नई मेमू ट्रेन चिरमिरी से सुबह 6 बजे छूटकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचे और बिलासपुर से रात्रि 6 बजे छूटकर  रात्रि 12 बजे चिरमिरी पहुंचे ।  ऐसा होने से क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी । श्री पोद्दार ने कहा है कि इस मेमो के शुरू हो जाने से हर क्षेत्र का व्यापार बढ़ेगा क्षेत्र की आम जनता को भी काफी लाभ होगा । इसके साथ ही साथ उन्होंने अपने ज्ञापन में चिरमिरी – रीवा व  चिरमिरी –  बिलासपुर ट्रेन में भी एसी कोच लगाए जाने का आग्रह किया है । इससे क्षेत्र के रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी ।  इसके अलावा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग चिरमिरी – बिलासपुर को दुर्ग तक बढ़ाने की है यदि इस ट्रेन को राजधानी से जोड़ दिया जाए तो यहां के रहने वाले आदिवासी बनवासी व गरीब वर्ग के लोगों के बच्चों को दुर्ग-भिलाई तक जाने में सुविधा मिल सकेगी क्योंकि यहां शिक्षा व स्वास्थ्य  सुविधाओं की काफी दिक्कत है । अगर इस ट्रेन को दुर्ग तक बढ़ा दिया जाएगा तो इस क्षेत्र की जनता का काफी भला होगा ।

Categorized in: