अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता के रायपुर में पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर आगमन के पूर्व लक्ष्मी गुप्ता ने रतनपुर मां महामाया मंदिर में पूजार्चना कर देश व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। रतनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष महावीर साहू व साथियों ने भव्य स्वागत किया। सरगुजा सीमा में डाडगांव, उदयपुर, लखनपुर में गाजेबाजे एवं भव्य आतिशबाजी के बीच ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस दुर्गा प्रसाद साहू, जिला महामंत्री सुरेश जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र पांडेय, जिला प्रतिनिधि प्रकाश ठाकुर, भीमसेन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। अंबिकापुर सीमा पर सांडबार बैरियर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बिलासपुर चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, जीतन गुप्ता, जाहिद खान, मुकेश राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। ढोल नगाड़ा एवं भव्य आतिशबाजी के बीच तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता का ऐतिहासिक स्वागत कर सभी ने खुशी का इजहार किया। अग्रसेन चौक में स्थानीय व्यापारियों ने लड्डू खान, टिंकू, बाबू एवं बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया। महामाया चौक में यूथ कांग्रेस, सेवादल एवं स्थानीय व्यापारियों ने संदीप गुप्ता, कमलेश यादव, संतोष सोनी, इश्तियाक बबुआ खान, सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब फिरदौसी के संयुक्त नेतृत्व में गरिमामय स्वागत हुआ। मां महामाया मंदिर में तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा पूजार्चना कर नगर व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नगर में स्वागत रैली निकाली गई। रैली जगदीश गुप्ता, आरिफ खान, निखिल गुप्ता, अविनाश साहू, उजाला गुप्ता, फरहान आलम, विजय सोनी, सोनू सोनी, प्रज्ञान सराय, अभिषेक ठाकुर, रितेश सिंह, सौरव यादव, अंशु, शिवम, नरेंद्र एवं शिव लकड़ा के संयुक्त नेतृत्व में निकली। सैकड़ों युवाओं ने रैली निकालकर खुशी का इजहार करते हुए लक्ष्मी गुप्ता का स्वागत किया। रैली में जिला साहू संघ के अध्यक्ष केके गुप्ता ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
कम्पनी बाजार में भी स्वागत-
किसान मित्र कंपनी बाजार में तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां संरक्षक बनारसी लाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष ईश्वरनाथ शाह, सुरेश गुप्ता, माखन लाल गुप्ता, शंकर सोनी, राहुल अग्रहरि, बबलू सिंटू, शत्रुघ्न गुप्ता, जगदीश साहू के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने खुशी का इजहार करते हुए पुष्प वर्षा एवं भव्य आतिशबाजी के बीच लक्ष्मी गुप्ता का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गों की प्राथमिकता का रखा ध्यान-लक्ष्मी गुप्ता
लक्ष्मी गुप्ता ने कहा पूरे भारत में पहली बार तेलघानी बोर्ड का गठन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गों की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर किया है। हम लोग पूरे प्रदेश का दौरा करके एक विस्तृत प्लान तैयार करते हुए बोर्ड के द्वारा सबके हितों में कार्य करेंगे।

Categorized in: