मनेंद्रगढ़ थाना की बड़ी कार्यवाही

मनेन्द़गढ़ ! थाना मनेंद्रगढ़ की पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू गुटका लोड मिनी ट्रक पकड़ कर बड़ी कार्यवाही की है जप्त किए गये तंबाकू गुटका की कीमत तीन लाख से ज्यादा की बताई गई है मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मिनी ट्रक को जप्त कर विवेचना कारवाही शुरू कर दी है ! मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर की ओर से एक मिनी ट्रक में प्रतिबंधित तंबाकू गुटका लोड होकर आ रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर मिनी ट्रक को पकड़ कर जांच की तो मिनी ट्रक में प्रतिबंधित तंबाकू गुटका 18 पेटी लोड पाया गया जिसकी कीमत 3 लाख 6000 रुपए आंकी गई है ! मनेंद्रगढ़ पुलिस की लाक डाउन में अब तक की यह सबसे बड़ी कारवाही है ! उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में एएसआई लक्ष्मी कश्यप, आरक्षक भूपेंद्र यादव, इश्तियाक खान, जितेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा की गई ! पुलिस तंबाकू गुटका लोड मिनी ट्रक को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है ! वही कुछ लोगों का कहना है कि शहर सहित रेलवे क्षेत्र में संचालित छोटी मोटी किराना दुकानों में प्रतिबंधित तंबाकू को अधिक रेट में बेचकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है जिस तरफ भी पुलिस को ध्यान देने की आवश्यकता है !

Categorized in: