अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित दुर्गा पंडाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में धारदार तलवार व गुप्ती कमर में खोंसकर लोगों के बीच दहशत का फैला रहे युवक को गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक तलवार व गुप्ती जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उसे जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में दुर्गा पंडाल में 7 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान एक युवक तलवार व गुप्ती कमर में रख कर लोगों को डरा धमका रहा था। लोगों ने मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश की। युवक की तलाशी ली तो उसके कमर में एक तलवार व गुप्ती जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी संजीव मंडल निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Categorized in: