मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में एमसीबी जिले के सभी नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में जिले के नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी शामिल हो रहे हैं जिसके कारण नगरीय निकाय के कार्यालयों में कार्य प्रभावित हो रहा है । नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही उनके द्वारा उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है । तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों का कहना है कि सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट या ठेका प्रथा को खत्म करना चाहिए । इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों का नगरीय निकायों में समायोजन किया जाए ।  इसके अलावा कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान किया जाए । नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाए । उन्हें 62 वर्ष तक नौकरी दी जाए । नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से अलग न किया जाए । कर्मचारियों ने सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की है । नगरीय निकाय के सभी विभागों के प्लेसमेंट कर्मचारी तीन दिवसीय 10,  11 एवं 12 अप्रैल 2023 तक हड़ताल पर हैं ।

Categorized in: