दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस
अंबिकापुर। एक्सीडेंट के बाद हत्या करने की नीयत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में विशेष पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले के फरार अन्य आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी है।
सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड निवासी संजय सिंह ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 28 मार्च की रात को करीब 10.15 बजे वे अपनी थार कार से रामानुजगंज नाका, चैक तरफ जा रहे थे। रास्ते में शिवधारी कॉलोनी मोड़ के पास सामने से आ रही काले रंग की कार का चालक अचानक अपनी वाहन को मोड़ दिया। अचानक कार के मुड़ने से कार के पिछले हिस्से में थार कार से टक्कर हो गई थी। इसके बाद वह मौके पर रूक गए थे, इस दौरान कार का चालक वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े एवं आयुष दास उन्हें कार से उतारकर गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से हाथ-मुक्का, लात, लाठी और बिजली के ट्रांसफार्मर, खंभे में बलपूर्वक मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाए थे। रिपोर्ट पर मामले में थाना गांधीनगर में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में ली और अपराधियों के तलाश में लगी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपियों के तलाशी दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से शिवधारी कॉलोनी निवासी आरोपी वसीम कुरैशी पिता अब्दुल रशीद कुरैशी 37 वर्ष को पकड़कर पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना दिनांक को मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े एवं आयुष दास के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को कार से उतारकर गाली-गलौज और हत्या करने की नीयत से प्राणघातक चोट पहुंचाना स्वीकार किया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना के दौरान पहने गए टी-शर्ट को पुलिस टीम ने जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक रश्मि राज सिंह, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक संजीव चैबे, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह, अमित विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, राहुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, बृजेश राय, अतुल सिंह, ऋषभ सिंह, मोती, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Categorized in: