रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के साथ साथ पड़ोसी झारखंड के रोज कमाने खाने वाले लोगों की क्या स्थिति हो रही है यह रामानुजगंज से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में देखकर समझा जा सकता है जहां सोमवार को टेम्पु चालक का पुत्र अपनी मां से पैसा मांगा परंतु टेम्पु नहीं चलने का हवाला देते हुए पैसा नहीं होने का बात कह देने से इनकार किया तो युवक मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लीया जिससे युवक की गंभीर हो गई जिसे तुरंत रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में टेम्पु चालक इम्तियाज खान का 18 वर्षीय पुत्र समीर खान अपनी मां से पैसा मांग रहा था परंतु मां ने लॉकडाउन के कारण टेम्पु नहीं चलने का व पिता की कमाई नहीं होने का हवाला देते हुए पैसा देने से इनकार कर दिया जिससे युवक गुस्से में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया जिससे मां के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए एवं आग बुझाया एवं तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।

Categorized in: