अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा की संभागीय बैठक भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज साह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडे, भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संपन्न हुई। किसान मोर्चा के संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार झूठे वादा कर सरकार में आई और सरकार बनते ही रेत खदान दारू दुकान गोबर खरीदी योजना मैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। किसानों के रकबा कटौती 2500  धान खरीदी 1 नवम्बर से धान खरीदी में लेट लतीफी किसानों की आर्थिक क्षति है। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ में 15 साल के रमन राज में पूल स्कूल शिक्षा रोड के निर्माण हुए और किसानों के हित में कार्य हुए।  भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुगलों ने देश को लूटा अंग्रेजों ने भारतीयों को मजदूर बनाया भारतीय अर्थव्यवस्था में खेती की53 प्रतिशत भागीदारी रहा है किसान बिल को रद्द किया गया। क्योकि कई प्रकार की गलत नीतियों का प्रयोग कर आंदोलन किया गया हमारा देश विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहलाता था हम किसान मोर्चा इसे करके दिखाएंगे कार्यकर्ता लगन से काम करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि सब का केंद्र बिंदु किसान है लोगों के बीच हमारा पकड़ होना जरूरी है सभी समाज के लोगों का मिश्रण किसान है सभी लोग अपने अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करें, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा की किसान मोर्चा किसानों के हित में अच्छा काम कर रहा है हिंदुस्तान में किसान और छत्तीसगढ़ में धान मुद्दा बना हुआ है मोदी जी स्वतंत्र भारत में किसानों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं यूरिया की कालाबाजारी को रोका गया पिछली बार किसानों का 11 लाख हैक्टेयर रकबा काटा गया और इस साल 2 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ाया गया है अभी भी 9 लाख हेक्टेयर रकबा बाकी है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है।

Categorized in: