छ.ग.फ्रंटलाइन
रामानुजगंज। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी गुरूवार को रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान वन विभाग के रेस्ट हाउस में कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के नेताओं ने फूल-माला से उनका स्वागत किया। उन्होंने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को जोडऩे का और भाजपा देश को तोडऩे का कार्य कर रही है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की भी उन्होंने जमकर सराहना की।
केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार एवं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। दोनों पड़ोसी राज्य हैं, यहां की सरकारें लगातार जनहित का कार्य करने में लगी हैं। दोनों राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ.दिनेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय सोनी, पार्षद अशोक जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दुबे, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव राहुल जीत सिंह, अशोक गोंड, विकास तिवारी सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: