मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! झगराखाण्ड थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है ! झगडाखाण्ड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उदयनाथ चौबे 1 नवम्बर 2020 को थाना में आकर लिखित रिपोर्ट कराया कि 31 अक्टूबर 2020 के शाम लगभग 6.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके सूने घर के आलमारी के लॉकर में रखे 24 हजार रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना झगराखाण्ड में भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ . पंकज शुक्ला के दिशा निर्देश व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के नेतृत्व मे थाना प्रभारी विजय सिंह के द्वारा टीम बनाकर घटना स्थल निरीक्षण कर संदेही आशुतोष उर्फ आशु को हिरासत में लेकर कर पूछताछ करने पर उदयनाथ चौबे के घर से पैसा चोरी करने की बात कबूल कर चोरी किये गये 9 हजार रूपयों को घर में रखना , 10 हजार 500 रू से मोबाईल खरीदना तथा ढाई हजार रू को खर्च कर देना बताया तथा 2 हजार रू प्रकाश का उधारी चुकाना बताया है।
आशुतोष उर्फ आशु के निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके घर से चोरी हुआ 9 हजार रूपये जिसमें 20 रू की गड्डी जिसका सीरियल नंबर प्रार्थी द्वारा बताया गया था , जप्त किया गया है । तथा चोरी के पैसो से खरीदा गया मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साईकल को जप्त किया गया ! आरोपी आशुतोष उर्फ आशु द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ी दफाई , वार्ड नं 04 , नई लेदरी थाना झगराखाण्ड को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है ! उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह , प्रधान आरक्षक किशन चौहान, संदीप बागीस , शोभनाथ लकड़ा, आरक्षक ललित यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: