अंबिकापुर। मुंबई बेस्ट एनिग्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी तथा जे के फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 1 नवंबर को दुर्ग में मिस ,मिसेज, किड्स की श्रेणी में प्राईड आफ छत्तीसगढ़ 2020 सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में करीब 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले मैं होली क्रॉस अस्पताल में चिकित्सक के रूप में पदस्थ डॉक्टर रेणुका केरकेट्टा मिसेज की श्रेणी में प्रथम स्थान पाकर विजेता बनी है ।। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अंबिकापुर सरगुजा जिला का नाम गौरवान्वित हुआ है । इसके पूर्व भी जनवरी 2020 में डॉक्टर रेणुका जी ने नॉर्थ जोन छत्तीसगढ़ में मिसेस सरगुजा का खिताब अपने नाम किया था ।अब मिसेज छत्तीसगढ़ 2020 का खिताब जीतने के बाद उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीतकर अंबिकापुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। डॉ.रेणुका जी इसके अलावा एक बहुत ही लोकप्रिय व प्रसिद्ध समाज सेविका हैं जो वाड्रफनगर क्षेत्र के धनवार ग्राम के पास रहने वाले आदिवासियों की सर्वाधिक पिछड़ी जनजाति कोडाकु के उत्थान और विकास के लिए पिछले एक दशक से सतत प्रयासरत हैं और उनके मध्य विकास का एक बड़ा प्रोजेक्ट संचालित कर रही हैं। उनकी इस सफलता निःसन्देह अम्बिकापुर गौरान्वित हुआ है।

Categorized in: