राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के समस्त अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2021 22 के दिसंबर के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह पर मिडलाइन आकलन पहली से आठवीं तक के बच्चों का किया जाना है बलरामपुर जिले में 29 दिसंबर से बच्चों का मिडलाइन आकलन प्रारंभ किया जाएगा जिसकी समय सारणी राज्य द्वारा प्रदत समस्त विद्यालयों में विकासखंड के माध्यम से जारी कर दिया गया है मिडलाइन आकलन कुल 40 अंक का होगा जिसमें 30 अंक लिखित एवं 10 अंक का प्रायोजन किया जाना है समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त संकुल प्राचार्य को सख्त निर्देश एवं व्यवस्था की दिशा निर्देश प्रदान कर दी गई है साथ ही प्रचार प्रसार समय सारणी की पूर्ण कर ली गई है राज्य द्वारा प्रदत समस्त गोपनीय सामग्री विकास खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा चुका है शिक्षकों की हड़ताल अवधि में भी आकलन प्रक्रिया कि सफल आयोजन के लिए संकुल स्तर पर संकुल प्रचार के माध्यम से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं आकलन उपरांत सही जांच कर प्रत्येक बच्चों का आकलन परिणाम पोर्टल पर प्रविष्ट 15 जनवरी तक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Categorized in: