जिले के लापरवाह 66 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में 27 जून से 6 जुलाई तक जिले के समस्त विकासखण्ड अंतर्गत संचालित स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। कारण संतोषजनक एवं समय पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण विकासखण्ड सूरजपुर के 10 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण, 2 कर्मचारियों का अवैतनिक एवं 4 कर्मचारियों का वेतन रोका गया। इसी क्रम में भैयाथान विकासखण्ड में 9 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 का वेतन रोका गया। विकासखण्ड ओड़गी में 3 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया। विकासखण्ड़ प्रतापपुर में 14 को स्पष्टीकरण, 2 अवैतनिक, 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया। विकासखण्ड प्रेमनगर में 14 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण, 2 को अवैतनिक तथा 3 कर्मचारियों वेतन रोका गया।

Categorized in: