मनेंद्रगढ़ ! 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों के टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा शनिवार से सभी वर्गों के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके लिए जिले में वैक्सीनेशन साइट तैयार किये गये हैं। प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारकों को कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रतिदिन 100 हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा। प्रशासन द्वारा
विकासखण्ड बैकुंठपुर में एपीएल कार्ड धारी हेतु मानस भवन में, बीपीएल कार्ड धारी हेतु आयुर्वेदिक होस्पिटल महल पारा में तथा अंत्योदय कार्ड धारी हेतु डुमरिया में वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है ! विकासखंड खड़गवां में ग्रामीण क्षेत्र के लिए एनआरसी भवन खड़गवां में एपीएल कार्ड धारी हेतु, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ी बचरा में बीपीएल कार्ड धारी हेतु और अंत्योदय कार्ड धारी हेतु, शहरी क्षेत्र के लिए एसईसीएल हॉस्पिटल में बीपीएल कार्ड धारी हेतु, कन्या शाला एकता नगर में एपीएल कार्ड धारी हेतु और
हल्दीबाड़ी हाईस्कूल में अंत्योदय कार्ड धारी हेतु वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है! विकासखण्ड भरतपुर में सामुदायिक भवन जनकपुर में बीपीएल कार्डधारी हेतु, सीएचसी जनकपुर में एपीएल कार्डधारी हेतु और
पीएचसी बहरासी में अंत्योदय कार्डधारी हेतु वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है ! विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र कठौतिया में अंत्योदय कार्ड धारी हेतु, शा.उ.क.शाला मनेन्द्रगढ़ (अजाक विभाग) में बीपीएल कार्ड धारी हेतु, शा.उ.क.शाला मनेन्द्रगढ़ (शिक्षा विभाग) में एपीएल हितग्राहियो हेतु वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है !
विकासखण्ड सोनहत में प्राथमिक शाला सोनहत में अंत्योदय कार्डधारी हेतु, माध्यमिक शाला सोनहत में बीपीएल कार्डधारी हेतु और
हायर सेकेंडरी स्कूल में एपीएल कार्डधारी हेतु वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है ! अन्त्योदय और बी.पी.एल. श्रेणी के लिए हितग्राहियों को निर्धारित आई.डी./दस्तावेज के साथ साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा, जबकि ए.पी.एल. श्रेणी के लिए निर्धारित पहचान पत्र आई.डी. जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, पेंशन संबंधी दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा। ए.पी.एल. श्रेणी के लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Categorized in: