गोंगपा द्वितीय व कांग्रेस फिलहाल तीसरे में स्थान पर…

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कांग्रेस को पड़ी भारी,भाजपा में जश्न का माहौल…

बैकुंठपुर। सत्ता का सेमीफाइनल कहे जाने वाले जिला पंचायत उपचुनाव क्रमांक 06 में भाजपा प्रत्याशी वंदना राजवाडे ने अभी तक के रुझानों के अनुसार लगभग 16  हजार मत प्राप्त कर लगभग 10 हजार मतों की भारी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना का रुझान आते ही पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के गृह निवास सरडी में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों द्वारा बधाई व शुभकामनाओं का दौर जारी है। वहीं कांग्रेसी खेमे में मायूसी छाई हुई है। प्राप्त रुझानों के अनुसार  गोंगपा के सुखनन्दन मिंज तकरीबन 6000  मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर कांग्रेस के संजय टोप्पो 4086 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। इस चुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गम्भीरता से चुनाव मैदान में नजर नही आए। इसकी बडी वजह पिछले 3 सालों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी अपेक्षा रही है। विधायक अम्बिका सिंहदेव के अथक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस अभी तक तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वही भाजपा की पूरी टीम व पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यह उपचुनाव जिपं सदस्य विजय राजवाड़े के निधन पश्चात इस उप चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े की पुत्रवधू वंदना राजवाडे को टिकट दिया था। वही परिणाम आते ही भाजपा में जश्न का माहौल चालू हो गया है। 2023 के लिहाज से कांग्रेस के लिए यह शुभ संकेत नही है। कार्यकर्ताओं को मना कर गहरे मन्थन की जरूरत है। पर राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि अब काफी देर हो चुकी है।

कांग्रेसी कुशासन के खिलाफ जीत, भैयालाल जननायक हैं- देवेन्द्र तिवारी…

जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की  प्रचंड मतों से हुई जीत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने ऐतिहासिक बताया है।उन्होंने कहा कि विगत लंबे समय से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने आम जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने साधारण जीवन जीते हुए लोगों की खुशहाली और विकास के लिए कार्य किया है। उनके समाज के प्रति समर्पण भाव के समर्थन में आम जनता उमड़कर मतदान की है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज पूरे उत्साह के साथ वंदना विजय राजवाड़े के जीत के लिए परिश्रम करता हुआ दिखा है। स्व.विजय राजवाड़े के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि आम जन पूर्व मंत्री श्री राजवाड़े की कमी को महसूस कर रहे है। वर्तमान विधायक की जनता से बनी दूरी और कांग्रेस द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार, अनियमितता तथा निरंकुशता के खिलाफ जनता एकजुट है।आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े और जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त की गई जीत के लिए समस्त जनता जनार्दन का अभिनंदन है।

श्री तिवारी ने विजयी उम्मीदवार श्रीमती वंदना राजवाड़े को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Categorized in: