अंबिकापुर। भाजपा के प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने बताया कि 21, 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद अरुण साव के द्वारा मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आहूत की गई है, जिसमें प्रदेश भर के तीन सौ से ज्यादा नेता, विधायक, सांसद राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होने अंबिकापुर पहुंचेंगे। भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रथम दिन 21 जनवरी को अंबिकापुर में विशाल आदिवासी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सरगुजा संभाग के हजारों जनजातीय समाज सहित मोदी सरकार द्वारा हाल में जनजाति वर्ग में शामिल 12 जनजाति वर्ग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह निर्णय राजनांदगांव में संपन्न भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लिया गया है, जिसके क्रियान्वयन की दृष्टि से स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Categorized in: