राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिला चिकित्सालय के समीप खुटनपारा में नवजात के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वही स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इस बात की जानकारी बलरामपुर सिटी कोतवाली को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर सिटी कोतवाली के टीम मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया वहीं स्थानीय लोगों ने बलरामपुर पुलिस को बताया कि नवजात बच्चा का शव बच्चे लोगों के द्वारा देखा गया था। बच्चो ने बताया कि कुत्ता के द्वारा झाड़ियों में से बाहर निकाला था। कुत्तों के द्वारा नवजात बच्चे का एक हाथ और सर को नोच दिया गया। वहीं पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

Categorized in: