अम्बिकापुर – राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंह देव के जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजमाता सरगुजा के साथ मेरा काफी आत्मीय संबंध था, वे हमें अपने पुत्र की भांति स्नेह करती थीं, समुचा सरगुजा उनके साथ हमने दौरा किया है, राजपरिवार से होने के बावजुद उनका व्यवहार और कार्य इस तरह का था कि वे सरगुजा के लोगों के लिये सदैव समर्पित रहीं। मध्यप्रदेश शासनकाल में कृषी मंत्री रहते उन्होंने सरगुजा में कृषक भाईयों के सिंचाई सुविधा के विकास में सदैव कार्य किया। कई प्रोजेक्ट उनकी देन हैं तो आवास एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में भी आपने सरगुजा के लिये सदैव कार्य किया है।
नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि राजमाता सरगुजा का स्नेह हमेें हमेशा मिलता रहा है, कभी भी जब भी कोई कार्य हुआ उनसे कहने भर की देरी थी, कार्य करने के लिये वे सदैव तैयार रहती थीं। हमने एक लम्बा राजनैतिक समय उनके साथ गुजारा है, उनके कार्य करने की शैली ही अलग थी। सरगुजा की बहु होने के बाद भी वे सदैव सरगुजा के लिये समर्पित रहती थीं। कोई भी समस्या लेकर आ जाये तत्काल उसके निदान हेतु तत्पर रहती थीं। उनकी स्मृति सदैव हमारे मानस पटल पर रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया। इस दौरान कोरोना को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजमाता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं महामाया मंदिर एवं मेडिकल काॅलेज में जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया, जबकि न्यू बस स्टैण्ड के समीप रिंगरोड में महापौर डाॅ. अजय तिर्की जी के नेतृत्व में पौधारोपण कर उन्हें याद किया गया।

Categorized in: