अंबिकापुर – शहर के एटीएम में तोड़ कर चोरी करने के प्रयास का एक और मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात शहर के उर्सूलाईन स्कूल के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन की है। अज्ञात बदमाशों ने रुपए चोरी करने के नियत से एटीएम मशीन के ऊपर लगा काले रंग का कव्हर को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पर मशीन में डिजिटल लाकर लगे होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। गांधीनगर पुलिस को घटना की जानकारी सुबह लगी। पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच की। एटीएम का देख रेख ए फैसीसी कंपनी द्वारा किया जाता है। कंपनी द्वारा जवाबदेही न होने के करण एटीएम मशीन को तोडक़र चोरी की प्रयास करने का घटना सामने आया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा ४५७ व ५११ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि रविवार की रात भी ए फैसीसी कंपनी की गैर जि मेदारी के कारण शहर के उर्सूलाईन स्कूल के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने रुपए चोरी करने के नियत से एटीएम मशीन के ऊपर लगा काले रंग का कव्हर को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पर मशीन में डिजिटल लाकर लगे होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी गांधीनगर थाना प्रभारी राहुल तिवारी को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बैंक के अधिकारियों को भी बुलाया। इसके बाद पता चला की एटीएम के देख-रेख की जि मेदारी ए फैसीसी कंपनी द्वारा किया जाता है।

ए फैसीसी कंपनी को दी गई है ज़िम्मेदारी
एटीएम की देख-रेख की जि मेदारी ए फैसीसी कंपनी द्वारा किया जाता है। कंपनी के गैरजि मेदारी के कारण शहर में आए दिन एटीएम में तोडफ़ोड़ कर चोरी की प्रचास की घटना सामने आती रही है। ए फैसीसी कंपनी के एरिया सुपरवाईजर राकेश सिंह द्वारा किया जाता है। सूचना पर राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह कर चले गए। इसके बाद पुलिस राकेश सिंह से संपर्क करती रही वह बैकुंठपुर जाने की बात कह कर नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी रायपुर कंपनी के प्रमुख को दी। कंपनी द्वारा कहा गया कि मैं अपने कर्मचारी को भेज रहा हूं। इसके बावजूद भी किसी को नहीं आने पर पुलिस ने सदर धारा का अपराध होने के कारण अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Categorized in: