अंबिकापुर। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले की पुलिस ने अंबिकापुर आकर एक फल व्यवसाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यवसायी ने कश्मीर के एक व्यवसायी से तीन करोड़ रुपये का फल मंगाया था, जिसका लगभग डेढ़ करोड़ रुपये नहीं दे रहा था। कश्मीर के फल व्यवसायी की रिपोर्ट पर बारामुला जिले की पुलिस अंबिकापुर पहुंची और कोतवाली पुलिस की मदद से फल व्यवसायी को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभु गुप्ता अंबिकापुर के नमनाकला का रहने वाला है, जो फल का थोक व्यवसायी है। वह छठ के समय 10 से 15 ट्रक फल कश्मीर बाराबुला के एक बड़े व्यवसायी से मंगाया था, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये थी। अंबिकापुर के फल व्यवसायी ने डेढ़ करोड़ रुपये छठ के बाद देने की बात कही थी, पर रुपये वापस नहीं कर रहा था। कश्मीर के फल व्यवसायी की रिपोर्ट पर वहां की पुलिस आरोपी को पकडने बुधवार की सुबह अंबिकापुर पहुंची। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ जम्मू कश्मीर ले गई है।

Categorized in: