अम्बिकेश गुप्ता
कुुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन पर लगातार जिला सहित कुसमी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा के नेतृत्व में विकासखंड में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं. इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत भुलसिकला में शुक्रवार को उक्त शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य रुप से संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक चिंतामणि महराज भी उपस्थित रहें. भुलसिकला के शिविर में कुल 72 आवेदन मिले. जिनमें 63 आवेदन मांग व 9 शिकायत पत्र प्रेषित किया गया. मौके पर ही संबंधित विभगो द्वारा 38 मांग व 5 शिकायत कुल 43 आवेदनों पर निराकरण कर लिया गया.

विकास खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुवे शासन द्वारा मिलने वाले योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक पूछा उन्होंने पेशन, राशन, सहित कई योजनाओं के सबंध में ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में शिवीर में पहुचे ग्रामवासियों से पूछा. इस दौरान विधायक के समझ पहुच ग्रामीण बेझिझक होकर अपनी समस्याओं को बताने लगे. ग्रामीणों ने चिंतामणि महराज के सामने बताया कि उन्हें तेंदूपत्ता का भुगतान नही किया गया हैं, चंपानगर कोरवा पारा जाने के लिए सड़क की समस्या हैं, बिजली की समस्या से चंपानगर का कोरवा पारा जूझ रहा हैं, भुलसी के एक परिवार को भूमि सीमांकन के लिए कई दिनों से बार-बार भटना पड़ रहा हैं. सभी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदकों के समक्ष ही विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर त्वरित निराकरण करने आवश्यक निर्देश दिया. शिविर में ग्रामीणों को मछुवा जाल विधायक के हाथों वितरण किया गया साथ ही कम सुनाई देने वाले एक बालक को विधायक ने स्वयं श्रवण यंत्र मशीन कानों पर पहनाया.

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जपं उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा समाधान शिविर में आप सब के समस्याओं को स्थल पर ही निराकार करने का व्यवस्था रखा गया. अधिकारी यदि आपके गाँव तक आते हैं तो गाँव के सभी समस्या का आवेदन दे. क्षेत्र में वनों से होने वाले जनजाति लोग हैं श्रम विभाग से क्या लाभ मिल सकती हैं पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत सभी जानकारी दी जाती है त्वरित निराकरण समाधान शिविर में आवेदन देने में संकोच न करें. एसडीएम के कार्यवाही पर तारीफ कर कहा संवेदनशील अधिकारी ने उस बच्ची के समस्या का समाधन किया. तथा लोगों को जागरूक रहने की बात कहते हुवे कहा जिस काम के लिए जा रहे हैं उसके निर्धारित शुल्क की जानकारी भी सभी को होनी चाहिए. गरीब आदिवासी मजदुरो के लिए श्रम विभाग के अनेकों योजना के बारे में जानकारी लेने ग्रामीणों से अपील की। जपं अध्यक्ष हुमंत सिंह ने भी ग्रामीणों से मांगो व सुविधाओं के संदर्भ में आवेदन देने अपील की।

संबोधन की कड़ी में योजनाओं को बताते हुवे बीईओ धर्मेंद्र यादव ने अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को मिलने वाली योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बताया। पिछले दो वर्ष से साइकिल वितरण नही हो पाया हैं. इस वर्ष साईकल वितरण की जाएगी. कन्या छात्र प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. छात्रवृति की योजना ऑनलाइन हो गई हैं. इसके लिए आवश्यक नियमों के बारे में बताया.
जीपी खांडेकर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी इकेवाईसी बलरामपुर ने विभाग के कई योजनाओं को विस्तार से बताया तथा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान संबंधित योजनाओं के लिए इकेवाइसी कराने की अपील. ग्रामीणों को सजक करते हुवे कहा कि बिना इकेवाइसी के किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाएगी. इसलिये सभी 31 तारीख तक इकेवाईसी अवश्य कराए .
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एफ कुजूर ने नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छ.ग. महिला कोष योजना के तहत लोन संबंधित जानकारी, मुख्यमंत्री बाल संग्रह, बाल संदर्भ योजना सहित कई योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुवे आवश्यक लाभ को बताया.

बिजली विभाग के लेखपाल अमित कुजूर ने बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल संबंधित शिकायत पंजीयन कराकर आवेदन करने संबंधित जानकारी प्रदान की गई.
एसडीओ बिके त्रिपाठी जल संसाधन विभाग द्वारा बांध, नहर ,स्टाम्प डेम की जानकारी ग्रामीणों को दी गई.
एचडीओ उद्यान विभाग प्रेमसागर राम ने राज्य पोषित योजना सहित विभिन्न योजनाओं को बताया।

जिला पंचायत सदस्य उद्देश्ववरी पैकरा ने कहा आप सभी अपने आवेदन के निराकरण को सुनकर ही यहाँ से जाएंगे. ज्यादातर ग्रामीण आवेदन देते हैं और घर चले जाते हैं। उन्हें जानकारी प्राप्त नही हो पाती हैं. बढ़-चढ़ कर अपनी समस्या की मांग के लिए आवेदन करने लोगो को प्रेरित किया.

कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक द्विवेदी ने विस्तार पूर्वक विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना सहित मजदूरी भुगतान नही हो पाने के मुख्य कारणों को ग्रामीणों के बीच साझा किया. निजी कार्य व सामुदायिक कार्य सहित मूलभूत योजना के तहत किये जाने वाले कार्यो को विस्तार से बताया. खाद्य विभाग, पशु विभाग, पीएचई विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कई विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा दिये जाने वाले योजनाओं को बताया।

जाती निवास बनाने एसडीएम के नाम वसूली का मामला शिविर पहुचा, एसडीएम ने 10 मिनट में लिया एक्सन…

ग्राम पंचायत भुलसिकला में जन समस्या निवारण शिविर में अपने जाती निवास बनाए जाने पर हो रहीं कठिनाई से पीड़ित एक युवती ने राजस्व विभाग को अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुवे बताया कि 7 माह हो गया अभी तक जाती निवास नहीं बना. युवती के अनुसार लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर रज्जत सिन्हा फोन करने पर बोलते हैं कि एसडीएम सर साइन नही कर रहे हैं. जाती निवास के लिए पच्चीस सौ रुपये भी लिए हैं. युवती ने यह भी बताया मैं बहोत गरीब परिवार से हूँ. रोज कहा से किराया देकर जाऊँगी कई बार बुलाकर वापस भेज देते हैं. मैं बहुत परेशान हूँ. इस आवेदन के मिलते ही शिविर में मौके पर उपस्थित एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने तुरंत एक्सन लेते हुवे उक्त लोक सेवा केंद्र में पदस्थ आपरेटर से आवेदिका से फोन नम्बर लेकर बात किया फोन पर भी आपरेटर ने पैसा लेना स्वीकार किया. जिस पर एसडीएम ने तत्काल गम्भीरता से लेकर अपने प्रभाव से उक्त ऑपरेटर का आईडी निरस्त कराकर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कहीं हैं. तहसीलदार उमा सिंह ने इस मामलें का जिक्र शिविर में करते हुवे अपील किया की यदि इस तरह का कोई भी मामला होता हैं तो स्वम् को तथा एसडीएम को बताए।

Categorized in: