प्रतापपुर। मंगलवार को करंजवार स्थित एफसी आई के गोदाम पहुंचकर जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने वहां रखे चावल व गेहूं आदि अनाज की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस दौरान जहां चावल के लाट गुणवत्ता विहीन पाए गये। वहीं चावल एवं गेहूं के बोरों की तौलवाई कराने पर मात्रा भी कम पाई गई। दरसअल अभी कुछ दिनो पहले जनपद अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियो के साथ स्कूलो एवं आंगन बाडियो के निरीक्षण मे चावल की गुणवत्ता सही नही पाई गई थी। जिसको लेकर गोदाम का निरीक्षण किया किया गया।जहां व्यापक पैमाने पर अनिमियता पाया गया। निरीक्षण के क्रम में भंडारित खाद्यान्न को अव्यवस्थित तरीके से रखा होने के कारण जनपद अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी अप्रसन्नता जताई। खाद्य निगम एवं सहायक गोदाम प्रबंधक से जवाब-तलब किया है। स्टॉक पंजी, सेल पंजी सहित विभिन्न पंजियों की भी जांच की गई जिसमें भारी घोलमोल पाया गया। निरीक्षण पंचनामा बना मौके पर गुणवत्ता निरिक्षक सरजु राम पिपला उपस्थित नही थे वो फोन पर चर्चा के दौरान उनके द्वारा बताया गया की मै काम से बाहर हूँ। आगे की कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर सूरजपुर को प्रतिवेदन सौपा जाऐगा। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव शाखा प्रबंधक आर के शुक्ला गोदाम प्रभारी जोगिंदर कांशी सरपंच विक्रम सिह भुपेन्द्र प्रताप सिह अन्य ग्रामीण उपस्थित थे
