राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-पुलिस महानिदेशक महोदय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे आवेदक अर्जुन प्रजापति निवासी पलामू झारखंड, वीरू निवासी धनोरा, संजय सिंह निवासी दामोदरपुर, रमेश अगरिया निवासी पिपराही चौकी गणेश मोड, अंजना टोप्पो मिशन रोड बलरामपुर, अर्जुन राम निवासी पिपरसौत निवासी महावीर गंज थाना रामानुजगंज एवं परमेश्वर निवासी ककना चौकी बरियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया गया,था प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदनों के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना/चौकी/एस .डी .ओ. पी.से फोन के माध्यम से बात कर आवेदन पर शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन अधिकतर जमीन संबंधी एवं आपसी विवाद से संबंधित प्राप्त हुई। आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना गया तथा उसका विधिनुरूप निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी/एसडीओपी को समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्रातिशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा जनदर्शन कार्यक्रम के आयोजन से आम जनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा साथ ही लोगों का पुलिस/ प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा आम जनों को किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो अपनी शिकायत लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

Categorized in: