रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम लावा के जंगल में विगत देढ़ वर्षों से मानसिक विक्षिप्त महिला को अब मेंटल हॉस्पिटल बिलासपुर ले जाने की तैयारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिकित्सा अधिकारी डॉ पूजा सिंह की पहल पर की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी डॉ पूजा सिंह कोरोना ड्यूटी कर रही हैं। ड्यूटी के दौरान ग्राम पंचायत लावा गई थी जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला शांति पर नजर पड़ी। इसके बारे में पता किया तो पता चला कि वह बीते 5 वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है वही विगत डेढ़ वर्षों से अपने घर से दूर जंगल में सुनसान में रह रही है। जिसके बाद डॉक्टर पूजा सिंह की पहल पर अब मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मेंटल हॉस्पिटल बिलासपुर भेजे जाने की तैयारी हो रही है। 

छूटा घर वालों का भी साथ – विगत 5 वर्ष से शांति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के बाद पति का भी साथ छूट गया वहीं परिवार वालों ने भी मुंह मोड़ लिया शांति की 14 वर्ष की बेटी भी है जो अपने पिता के साथ रहती है।                      

Categorized in: