बीजापुर में रविवार को जवान की बस हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

बिश्रामपुर। छुट्टी मनाकर वापस प्रशिक्षण लेने जा रहे जवान की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर जवान के गृहग्राम में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत द्वारिकानगर निवासी 21 वर्षीय मनबोध राजवाड़े पिता खेलकुमार राजवाड़े बस्तर बटालियन में पदस्थ है। जवान प्रशिक्षण के दौरान एक सप्ताह का ब्रेक मिलने पर रायपुर आ गया था, जो रविवार को रायपुर से कुशवाहा बस में छुट्टी खत्म होने पर वापस बीजापुर जा रहा था। तभी बीजापुर जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर पहले ही बांगापाल में बस चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार बस्तर बटालियन के जवान मनबोध राजवाड़े व एक अन्य की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जवान के गृहग्राम में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान मनबोध राजवाड़े बस्तर बटालियन में करीब एक वर्ष पूर्व ही भर्ती हुआ है, जो प्रशिक्षण के दौरान छुट्टी में रायपुर आया था। रायपुर से लौटने उपरांत जवान बीजापुर लाइन में आमद देने के बाद जगदलपुर प्रशिक्षण केंद्र चला जाता, लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गया। सोमवार को जवान का शव पंचनामा व पीएम प्रक्रिया पूर्ण कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है, जिसका अंतिम संस्कार गृहग्राम द्वारिकानगर में किया जाएगा। 

Categorized in: