सब इंजीनियर ने कहा-छह जनवरी से होगा काम शुरू, नहीं तो प्रदर्शन के लिए स्वतंत्र हैं

जरही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपा मंडल जरही व युवा मोर्चा मंडल जरही की अगुवाई में अंबिकापुर-बनारस मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जरही चौक में सड़क जाम किया गया। क्षेत्रवासियों के साथ भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम रहने से वाहनों की कतार लग गई।
इस मौके पर भाजपा के युवा नेता लवकेश  पैकरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से जिले भर में सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग में पैसे की कमी के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति आज से पहले नहीं थी। भाजपा मंडल महांमत्री अशोक गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार निकम्मी सरकार साबित हो चुकी है। इनके कार्यकाल में जर्जर सड़कें दुर्घटना का कारण बन रही हैं, लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के लोग परेशान हैं, चाहे वे युवा हों या किसान, महिला, कर्मचारी। उन्होंने कहा आने वाले 2023 के चुनाव में जनता इन्हें आइना दिखाएगी। मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह, महामंत्री भटगांव रमेश गुप्ता ने कहा घोषणा पत्र में किए गए वायदों को सरकार ने दरकिनार कर दिया। लोगों को सड़क पर बैठने बाध्य होना पड़ रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार निरूपित किया। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी ने कहा जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, विकास अवरूद्ध हो गया है। चक्काजाम समाप्त कराने नायब तहसीलदार तेजू यादव पहुंचे। लोक निर्माण विभाग की सब इंजीनियर संगीता जायसवाल ने कहा छह जनवरी तक काम शुरू हो जाएगा, अन्यथा आप लोग प्रदर्शन के लिए स्वतंत्र हैं। आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त किया गया, जिससे आवागमन की सुविधा बहाल हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, शरदचंद द्विवेदी, देवा राजवाड़े, गोपाल शरण सिंह, पूरन राजवाड़े, हीरा गोयल, चिंतामण राजवाड़े, अनुज सिंह, तेज बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, शशि सिंह, पूजा, मीना श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, प्रवीण सिंह, हिमांशु सिंह, राजू जायसवाल, उदित ठाकुर, राजू शर्मा, आनंद शर्मा, ओपी सिंह, सूरज सिंह, मोनू सरदार, विक्की तिवारी, मुकेश शर्मा, विवेक सिंह, अंकित सिंह, सत्यम गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, राकेश सिंह, बिट्टू सिंह राजपूत, सूरज सेठी, डॉ.रंजन, प्रकाश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, किशन पैकरा, रामाशंकर गिरी, अंकित सिंह, अक्षय, आदर्श गौतम, आयुश शर्मा, बंटी गिरी, आईडी तिवारी, अभिषेक सिंह, समयलाल मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: