एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची गोदाम में, आज कर सकती है बड़ा पर्दाफास


अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शहर के सबसे बड़े कबाड़ व्यवसायी व पूर्व पार्षद के गोदाम में लंबे समय बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। यहां चोरी का सामान बेेचे जाने की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी। पुलिस गोदाम में पड़े कबाड़ की लिस्ट तैयार कर रही है। पूरे मामले का खुलासा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पुलिस आज कर सकती है। उक्त कबाड़ गोदाम में छह साल बाद पुलिस की नजर गई है। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेष कर दो पहिया वाहन हर दिन चोरी हो रही है। चोरी के वाहन सहित अन्य सामान शहर के कबाड़ व्यवासायी व पूर्व कांग्रेसी पार्षद फारूख इदरिशी के गोदाम में खपाने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल टावर के लोहे के एंगल को चोरी हुई है। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पता चला कि चोरी के एंगल को फारूख इदरिशी के गोदाम में खपाया गया है। कोतवाली टीआई ने मामले की जानकारी एसपी को दी, जिस पर एसपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश दिए। इसके बाद टीआई भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कबाड़ व्यवसायी व पूर्व पार्षद के गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई अवैध कबाड़ पाए गए हैं। टीआई भारद्वाज सिंह ने बताया कि फारूख के कबाड़ गोदाम में जो सामान पड़ा हुआ है उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। पूरी लिस्ट तैयार कर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: