दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- जिले के जिला पंचायत सदस्य व भाजयुमो नेता लवकेश पैकरा ने कहा है कि कोरोना महामारी संकटकाल में प्रमुख विपक्षी दल के नाते भाजपा यदि कोई सुझाव प्रदेश कांग्रेस सरकार को देती है तो मुख्यमंत्री की ओर से जवाब में अमर्यादित बयान सामने आ जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच जारी आपसी लड़ाई का असर पूरे प्रदेश पर पड़ रहा है। कोरोना संकट दिनों-दिन गहराता जा रहा है लेकिन सरकार का ध्यान इसके नियंत्रण से अधिक दूसरे कामों पर है। लवकेश पैकरा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में असम विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं को राजनीतिक पर्यटन कराने के लिए सरकार छत्तीसगढ़ बुलाती है। बस्तर में इन्हें सरकारी विश्रामगृह में राज्य अतिथि के रूप में ठहराया जाता है। भाजपा और स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद बाहर से आए नेताओं को भागना पड़ा। अब बंगाल से नेताओं को सरकार छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के गंभीर संकट गुजर रहा है। यह स्थिति समय पर प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त कदम नहीं उठाने से बनी है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है भ्रष्टाचार चरम पर है।

Categorized in: