विधायक कमरो ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर दी एक लाख रुपये की राशि

मनेन्द्रगढ़। राज्य शासन के दिशा-निर्देश पर कोरोनो वायरस की रोकथाम हेतु 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड-19 का प्रथम व द्वितीय डोज का टीका लगाया जाना है। जिस हेतु नगरीय निकाय मनेन्द्रगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में नगर पालिका कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी व शिक्षकों की संयुक्त टीम का गठन कर वैक्सिनेशन सेंटर की स्थापना की गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरों ने एसडीम नयनतारा सिंह तोमर, सीएमओ इसहाक खान के साथ नई सब्जी में स्थित नगर पालिका कार्यालय के वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि कोरोनो से जंग लड़ने में कोविड का टीका कारगर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने मास्क सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक उपकरण हेतु विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की!

Categorized in: