रामानुजगंज– एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा आज लरंगसाय चौक पर योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया एवं योगी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लहरी स्पष्ट देखी जा सकती है इससे भाजपा घबरा गई है जिस कारण पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की है। श्री सिंह ने कहा कि योगी की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए जबरन कार्यवाही कर रही है जिसकी हम सब कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। भाजपा के नेताओं के द्वारा लगातार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है परंतु उनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पांच सहयोगियों के साथ ही घर-घर चुनाव प्रचार कर रहे थे परंतु इसके बाद भी उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान मोनू ठाकुर, इंतखाब अंसारी ,आयुष सोनी निशांत चौबे, राहुल जीत सिंह, दीपक कश्यप गोविंदा सिंह, नरेंद्र सिंह अशोक सूर्यवंशी,अंकित गुप्ता,अनीश यादव, अभिषेक दास सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: