अंबिकापुर। शहर के घड़ी चौक में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ का पुतला दहन किया।
विदित हो कि उत्तर प्रदेश में कई चरणों में चुनाव होने हैं, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के समस्त पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए गए थे और कांग्रेस प्रत्याशी के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे थे। प्रचार के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इसे लेकर सरगुजा के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर घड़ी चौक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया और दर्ज किए गए एफआइआर को वापस लेने की मांग की।

Categorized in: