सूरजपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्टस सेल द्वारा आयोजित योग विन्यासा ऑनलाइन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ज़िसमें अलग-अलग प्रदेशों व ज़िलों से 577 प्रतिभागियों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, ज़िसमे से टॉप 20 वीडियो को स्लेक्ट किया गया है, इसी क्रम में सूरजपुर ज़िले चंदन टोप्पो ने टॉप 20 में जगह बनाकर सूरजपुर ज़िले का प्रदेश स्तर पर नाम रौशन किया है।

उनके प्रशंसको सहित ज़िले में हर्ष का महौल है चंदन टोप्पो वर्तमान में जिला महासचिव सूरजपुर योग स्पोर्टस शाखा, जिला महासचिव सूरजपुर फिट इण्डिया एक भारत श्रेष्ठ भारत मलखम्ब खेलो इण्डिया ट्रेनिंग सेंटर डायरेक्टर सरगुजा संभाग मिनी फूटबॉल शाखा मिक्स मार्शलआर्टस शाखा ईंटरनेशनल मलखम्ब ट्रेनिंग शाखा के प्रभारी भी है चंदन टोप्पो ने इस उपलब्धि पर कहा कि कांग्रेस स्पोर्टस सेल द्वारा आयोजित योग विंन्यासा ऑनलाइन योग प्रतियोगिता से कोरोना महामारी के दौरान नागरीकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मानसिक शारीरिक रूप से मजबूत व तनाव कम करने सभी चिकित्सा विशेषज्ञ व बुद्धी जीवियों ने योग को कारगर माना है आदिकाल से ही योग भारत की संस्कृती में शामिल रहा है तथा इसे जीवन में अपनाकर प्रत्येक व्यक्ती निरोगी व तंदरुस्त बन सकता है। योग खिलाडियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त तो बनाता ही है साथ ही मांसपेशियों को लचीला बनाता है कोरोना संक्रमण से जितना है तो योग को दैनिक दिनचर्या में हिस्सा बनाना अतिआवश्यक है। जिससे हमारा शरीर भी फिट रहेगा साथ हि ईम्युनिटी पावर भी बढ़ेगा जिससे हम स्वस्थ्य रहेंगे और कोरोना संक्रमण जैसे बिमारी से नीजात पा सकते हैं।

Categorized in: