अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के प्रमुख कार्यों में रोका छेका कार्यक्रम शामिल हैं. इसे लेकर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है शुक्रवार को जिला बलरामपुर रामानुजगंज के कुसमी विकासखंड के विभिन्न गौठान में पहुंचकर प्रथम दौरा मेंं बलरामपुर के नए कलेक्टर श्यामलाल धावडे ने कृषकों तथा पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुले में विचरण पर प्रतिबंध करने का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया. इसके साथ ही क्षेत्र में चाय बागान के लिए भूमि का चयन हेतु कुसमी जनपद उपाध्यक्ष के क्षेत्र क्रमांक 11 में ग्राम घुटराडीह जाकर निरीक्षण किया.

बलरामपुर रामानुजगंज के नए कलेक्टर श्यामलाल धावडे ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बसकेपी एवं ग्राम पंचायत सामरी के नरवा गरुवा योजना के तहत स्थापित गौठान में आयोजित रोका – छेका कार्यक्रम में पहुंचकर ग्राम के जनप्रतिनिधियों, गौठान प्रबंधक, समिति के सदस्यों व उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाकर औपचारिक कार्यक्रम प्रारंभ कराया. व महिला समूह तथा पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर कृषकों को निशुल्क बीज का वितरण किया. साथ ही गौठानों में कलेक्टर ने खुद से फावड़ा चलाकर पौधरोपण किया. दौरा में कलेक्टर के साथ पहुचे एसपी तिलक राम कोशिमा ने कुसमी नगर में पुलिसिंग व्यवस्था व करौंधा थाना में चल रहे बैरक निर्माण कार्यो का जायजा लिया. इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, एसडीएम दीपक निकुंज, एसडीओपी मनोज तिर्की, तहसीलदार इरसाद अहमद, जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी विनय तिर्की, आरईएस एसडीओ नरेंद्र कुमार वासनिक, पंचायत निरीक्षक महेश बुनकर एवं कुसमी थाना के पुलिस कर्मी उपस्थित थें। दौरा कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह कुसमी में विधायक चिंतामणि महराज से कलेक्टर व एसपी ने मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा किया.

रास्तें में देखा मिर्च की खेती तो रोकी वाहन.. कम भाव पर जताया चिंता

सामरी गौठान से निकलने के बाद कलेक्टर सीधा कुसमी के लिए रवाना हुए इस बीच रास्ते में मिर्च की खेत से तोड़े गए मिर्च को देखकर अपनी वाहन रोका और किसानों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने मिर्च का भाव जाना. जिस पर किसानों ने बड़े उदास होकर मिर्च का कम भाव होना बताया. तोड़ने से लेकर बेचने तक में किसानों को मिर्च पर नुकसान होना सामने आया. इस ओर कलेक्टर चिंता जाहिर करते हुवे कुसमी एसडीएम से किसानों के राहत के लिए चर्चा किया. एवं ग्राम घुटरडीह के पास भी मिर्च देखकर किसानों से बात – चीत कर वस्तु स्थित से कलेक्टर अवगत हुवे.

विश्राम गृह में समीक्षा बैठक एवं चाय बगान के लिए भूमि चयन करने निरीक्षण

कलेक्टर ने कुसमी में वन विभाग के विश्राम गृह में जनपद पंचायत में चल रहें कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल से क्रियान्वयन के बारें में जाना. यहां से कलेक्टर ग्राम पंचायत घुटराडीह के देवापारा में जाकर करीब 100 एकड़ शासकीय भूमि पर चाय बगान की शुरुआत कुसमी क्षेत्र में भी किये जाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया. साथ ही विश्राम गृह में हिण्डालको महाप्रबंधक राजीव रंजन अम्बष्ठा से भी चाय बगान हेतु चर्चा किया. यहां से कलेक्टर व एसपी ने विधायक चिंतामणि महराज के गृह ग्राम श्रीकोट में जाकर देवी मंदिर में दर्शन किया. तथा संत गहिरा गुरु के महत्वकांक्षाओं पर विचार विमर्श किया.

बलरामपुर जिला के कुसमी से लगे सीमाओं तक पहुँचकर लिया जायजा

श्रीकोट से ग्राम पंचायत करौंधा के ग्राम कुतुर लोंगरा तक पहुचकर छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा बलरामपुर जिला के अंतिम छोर से लगे झारखंड व जशपुर रोड़ पर ग्राम केदली में जशपुर सीमा का निरीक्षण कर अपने जिला का सीमा जाना. कलेक्टर ने ग्राम पंचायत करौंधा में लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमा के पहले लगाये गए स्वागत द्वारा अन्य शहरों की दूरी वाले बोर्ड को अन्यत्र स्थान में लगाये जाने को लेकर कुसमी एसडीएम को निर्देश देकर कहा त्वरित लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर 15 दिवस का समय देकर बोर्ड को निर्धारित स्थान की सीमा पर लगाया जाये.

Categorized in: