डीजल चोरों तक पहुंचने के बाद पुलिस लगी थी मुख्य खरीददार के तलाश में

पूर्व में 4 आरोपियों को पुलिस की थी गिरफ्तार, अनुपपुर से क्रेता हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर। डीजल चोरी के मामले में मुख्य खरीददार को अनुपपुर मध्य प्रदेश से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने यह सफलता अर्जित की है। आरोपी चोरी किए गए डीजल को आरोपियों सेे सस्ते दर पर खरीदकर महंगे दाम में बेचता था। पूर्व में पुलिस टीम ने मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर में अपराध दर्ज है, जो प्रकरण में फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक राजू यादव पिता रामजी यादव 41 वर्ष निवासी चोबड़ा बड़गांव, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 09/11/25 को ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 2292 में सामान लोड करके रायपुर से पटना बिहार जाने के लिए निकला था, और रात्रि करीब 11 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा एनएच 130 मेन रोड में राजवाड़े ढाबा के पास ट्रक को खड़ी करके ढाबा में खाना खाकर ट्रक में ही सो रहा था। रात्रि 11 बजे से 10/11/25 के सुबह 05 बजे के बीच अज्ञात चोर ट्रक क्रमांक सीजी 10बीआर 2292 से डीजल टैंक के ढक्कन को तोड़कर करीब 280 लीटर डीजल चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई थी। आसपास पूछताछ करने पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन में सवार व्यक्तियों के द्वारा डीजल चोरी करके ले जाने की जानकारी मिली।
दूसरे प्रकरण में 09/11/25 को प्रार्थी सोनू प्रसाद यादव निवासी अधौरा थाना मेराल जिला गढवा झारखण्ड ने थाना लखनपुर में 23/10/25 को ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यूएल 3477 से ग्राम सिंगीटाना में नरेन्द्र ढाबा के पास से 24/10/25 को भोर में करीब 03 बजे 300 लीटर डीजल कीमत 28500 रुपये साथी ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईए 8003 से करीब 180 लीटर डीजल कीमत करीब 17100 रुपये एवं ट्रक कमांक सीजी 15 ईए 8004 से 200 लीटर डीजल कीमत करीब 19000 हजार रुपये, कुल 680 लीटर डीजल, कीमत 64600 रुपये अज्ञात चोर के द्वारा डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ट्रक चालकों की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था एवं प्रकरण के शामिल चोरी के डीजल खरीददार के तलाश में टीम लगी थी। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने डीजल के खरीददार रमेश गुप्ता पिता राम प्रसाद गुप्ता 39 वर्ष निवासी खुटाटोला थान जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2022 में सूरजपुर जेल मे निरुद्ध रहने के दौरान डीजल चोर गैंग के आरोपी हीरा लोनी सहित अन्य से जान-पहचान होना बताया। बाद में इनसे मिलकर चोरी का डीजल खरीदी-बिक्री करना शुरू कर दिया। वह चोरी का डीजल 65 रुपये प्रति लीटर में लेकर अन्य वाहन चालकों को 80-90 रुपये प्रति लीटर के दर से बेच देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, रवि सिंह, आरक्षक असलम अंसारी, राजकुमार, राकेश एक्का सक्रिय रहे।

 

Categorized in: