छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। ससुराल में चूल्हा जलाते समय नवविवाहिता आग से झुलस गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपुर निवासी लखन नगेसिया की पत्नी नीलू नगेसिया 26 वर्ष, बीते 26 जनवरी की शाम लगभग 5.30 बजे खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। इस दौरान चूल्हे में मिट्टी तेल डाली, जिससे भभकी आग की चपेट में उसका कपड़ा आ गया। शोर सुनकर स्वजन पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह से आग की चपेट में आ गई थी। स्वजन किसी तरह आग बुझाने के बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया था। शुक्रवार को देर रात इलाज के दौरान वह दम तोड़ दी। मृतिका ने पूर्व में मायके पक्ष के लोगों को चूल्हा जलाते समय आग कपड़े में पकड़ने की जानकारी दी थी, किसी प्रकार का शंका-संदेह उनके द्वारा व्यक्त नहीं किया गया है। मामला नवविवाहिता की मौत का होने के कारण न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन का बयान लेकर पुलिस फिलहाल मामले में मर्ग कायम की है।

Categorized in: