राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर – भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बलरामपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर  राज्य सरकार पर चावल घोटाले मामले पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन छत्तीसगढ़ को दिया गया है। जो प्रति व्यक्ति 5 किलो प्रति महीने मान से 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने का यह लाभ मिलना था लेकिन इसमें से मुश्किल एक तिहाई लोगों को यह लाभ पहुंच रहा है। करीब डेढ़ करोड़ गरीबों के मुंह का निवाला छीन लिया गया है। वह इसी मामले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले समेत भाजपा विधायकों के सवाल के जवाब में शासन ने स्वीकार किया है कि प्रति माह 1 लाख 385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आवंटित किया गया है। पूरे प्रदेश में राशन कार्ड पर मई से नवंबर 2021 तक के लिए 5 किलो प्रति सदस्य के मुताबिक 7 लाख मेट्रिक टन से अधिक चावल का आवंटन छत्तीसगढ़ शासन को मिला है। लेकिन इसका लाभ छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद हितग्राहियों तक कांग्रेस सरकार ने नहीं पहुंचाया है। इस आवंटन का अधिकांश चावल लगभग 5 लाख टन प्रदेश की कांग्रेस सरकार खा गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर बार या कहती आई है कि वह हर पंचायत में 1 क्विंटल चावल अतिरिक्त रखी जाएगी जो गांव के किसी भी ऐसे व्यक्ति की जरूरत हो उसे निशुल्क दिया जाएगा जहां राज्य शासन ने पंचायतों को दिए गए एक किवंटल चावल की कीमत3200 प्रति क्विंटल के रूप में वसूला है । इन सभी बातों को लेकर प्रदेश भर में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी हुई है । कांग्रेस द्वारा किए गए घोटाले को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उन्हें इन बातों से भी अवगत कराएगा।


एसडीएम कार्यालय का होगा घेराव 

 वह पत्रकारों से चर्चा करते हुएअखिलेश सोनी ने बताया की अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में 7 और 8 अक्टूबर को राशन दुकानों पर धरना देगी और इससे संबंधित मांग पत्र वहां चिपका आएगी इसके अलावा एक 11 और 12 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन देगी।

Categorized in: