राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर बलरामपुर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए बीते 24 जुलाई को दुष्कर्म के आरोपित पास्को एकट्रोसिटी एक्ट का आरोपी सूरज कोल कुशवाहा उम्र 20 वर्ष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था इसे पुलिस ने चंपापुर के जंगल की घेराबंदी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है आरोपित बलरामपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला है जिससे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड में भेजने के पहले अजाक थाना से स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे थे यहां आरोपित का स्वास्थ्य प्रशिक्षण चल रहा था तभी पुलिस का एक जवान लघुशंका के लिए गया वही चिकित्सक के फरमान पर दूसरा जवान स्वीपर को बुलाने चला गया पुलिस के जवान ने चिकित्सक को आगाह भी कराया कि उसके साथ मुजरिम है लेकिन डॉक्टर के कहने पर वह स्वीपर को तलाशने गया इधर आरोपित सूरज कोल कुशवाहा मौका देखकर फरार हो गया था भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसपी अजाक श्री जितेंद्र खूंटे ,उप निरीक्षक
विजय कैवर्त
राजेश शाह ,सहायक उपनिरीक्षक जवाहर तिर्की ,प्रधान आरक्षक 379 प्रदीप लकड़ा ,आरक्षक 495 उमेश मिजं,892 चंद्रशेखर कुजूर, 489 अनूप टोपपो सराहनीय एवं विशेष योगदान आरक्षक 784 लल्लन यादव आरक्षक 1134 हिमांशु परमार

डीएसपी जितेंद्र खुंटे

अस्पताल से भागे आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था मामला पास्को एकट्रोसिटी एक्ट का होने की वजह से इसकी जांच अजाक थाने में की जा रही है आरोपित को स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए 24 जुलाई को लगभग एक से दो के बीच जिला चिकित्सालय ले जाया गया था स्वास्थ्य प्रशिक्षण के उपरांत आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था तब से उसकी तलाश की जा रही थी आरोपी को मुखबिर के सूचना पर पुलिस की टीम ने गुरुवार को चंपापुर के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है

Categorized in: