टीएस को कहा-बिना रीढ़ की हड्डी वाला राजा  

अंबिकापुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए भाजपा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में रेत, भूमि, कोयला माफिया चरम पार कर चुके हैं। रिहंद नदी की रेत नोएडा में बिक रही है, इसकी तस्करी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार करा रही है। इस सरकार में विकास की जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकतंत्र, छत्तीसगढ़ व आदिवासियों की संस्कृति की हत्या की जा रही है। धर्म व संस्कृति की रक्षा के वाहकों पर रासुका लगाया जा रहा है। प्रदेश की भूपेश सरकार घोटालों के रिकार्ड पर उपलब्धियां गिना रही है।  
भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री के परिप्रेक्ष्य में कहा कि मैं टीएस सिंहदेव को रीड की हड्डी वाला राजा मानता था, लेकिन वे बिना रीढ़ की हड्डी वाले राजा हैं। जिस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उठक-बैठक कर रहे हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता की उनकी रीढ़ की हड्डी है। उनकी जगह मैं सरगुजा की जनता को बोलता हूं कि आपके राजा का निरंतर अपमान भूपेश बघेल कर रहे हैं, उस अपमान का बदला कांग्रेस को हराकर लें। वे उनके धैर्य का सम्मान करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री का कहना कि वे भाजपा में नहीं जाएंगे के सवाल पर श्री चंद्राकर ने कहा कि हमने उन्हें बुलाया ही नहीं है, वे खुद ऐसा बयान देते रहते हैं। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार को निशाना पर लेते हुए कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के नाम पर जमकर लूट हो रही है। सब कागज में बन रहा है। डीएमएफ फंड का इनके पास कोई लेखा-जोखा नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। हत्या, सामूहिक हत्या, दुष्कर्म जैसे कृत्य हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उसके एक भी पूरे नहीं हुए।
आइएएस पद हो रहे नीलाम, जा रहे जेल
आईएएस जैसे महत्वपूर्ण पद छत्तीसगढ़ में नीलाम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री केवल राजस्व विभाग के छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के 15 वर्षीय कार्यकाल में कोई आइएएस अधिकारी, सचिव जेल नहीं गया। नान घोटाला हमने पकड़ा और चालान प्रस्तुत कराया। यहां तो कोयला से 25 रुपये प्रति टन लेव्ही वसूला जा रहा है। भ्रष्टाचार के लिए खनिज का टेंडर ऑनलाइन से ऑफलाइन हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आइएएस अफसरों के जेल जाने का कारण बताना चाहिए।
इसलिए तीन दिन पहले किया सत्रावसान
अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने तीन दिन पहले सत्रावसान कर दिया, ताकि धर्मांतरण पर चर्चा न करना पड़े। दूसरे दिन विधानसभा के चलते पिछले दरवाजे से रासुका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस सरकार का धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने, कार्रवाई करने, आंदोलन को संभालने की ताकत ही नहीं है। सामाजिक विकृति को ये सरकार रासुका लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है।
———————————-

Categorized in: